शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 989 अंक और निफ्टी 277 अंक टूटा

Follow Us

नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी भी 25,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 989.33 (1.17%) अंकों की गिरावट के साथ 83,339.26 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 277.30 (1.07%) अंक टूटकर 25,607.20 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में व्यापक कमजोरी देखी गई और अधिकांश क्षेत्रीय सूचकांकों में बिकवाली का दबाव रहा। बाजार का रुझान सतर्क बना रहा। लाभ कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित रहे। आईटी और वित्तीय शेयरों ने सबसे अधिक नुकसान उठाया। निवेशकों में चिंता का माहौल बना रहा।

आठ-नौ अतिरिक्त व्यापार समझौतों पर बात जारी, लाभ उठाएं निर्यातक: गोयल

किन क्षेत्रों में दिखी सबसे अधिक कमजोरी?
ऑटो, आईटी, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं क्षेत्र के शेयर दबाव में रहे। एफएमसीजी और रियल एस्टेट के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। इन क्षेत्रों में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। व्यापक बाजार में कमजोरी का माहौल बना रहा।

किन क्षेत्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन?
धातु, मीडिया और रसायन क्षेत्र के शेयरों ने रुझान के विपरीत प्रदर्शन किया। इन क्षेत्रों में कुछ खरीदारी देखी गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएँ और चुनिंदा वित्तीय व प्रौद्योगिकी क्षेत्र भी ऊपर कारोबार करते दिखे। इन क्षेत्रों ने बाजार की गिरावट को कुछ हद तक रोकने का प्रयास किया।

खाद्य सुरक्षा और पोषण के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए एमवे इंडिया ने किया एमओयू

वैश्विक बाजारों का क्या रहा हाल?
भारतीय बाजार में गिरावट के बावजूद वैश्विक बाजारों में तेजी का माहौल रहा। लंदन समय अनुसार सुबह 8:33 बजे तक स्टाॅक्स 600 में 0.9 फीसदी की वृद्धि हुई। S&P 500 फ्यूचर्स 1.8 फीसदी ऊपर चढ़े। नैस्डेक 100 फ्यूचर्स में 2.6 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। डाव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज औसत फ्यूचर्स भी 1.1 फीसदी ऊपर रहे। एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 1.8 फीसदी और एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में 1.9 फीसदी की वृद्धि हुई।