खाद्य सुरक्षा और पोषण के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए एमवे इंडिया ने किया एमओयू

Follow Us

नई दिल्ली। बहुस्तरीय विपणन कंपनी एमवे इंडिया ने खाद्य सुरक्षा और पोषण के संबंध में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर फूड सेफ्टी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन (आईटीसीएफएसएएन) के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। आईटीसीएफएसएएन की स्थापना भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई), निर्यात निरीक्षण परिषद (ईआईसी) और विश्व बैंक की ग्लोबल फूड सेफ्टी पार्टनरशिप (जीएफएसपी) ने मिलकर की है। एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश चोपड़ा और आईटीसीएफएसएएन में एफएसएसएआई पश्चिमी क्षेत्र की उपनिदेशक वैदेही कलझुनकर ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

चांदी का आयात शुल्क मूल्य 203 डॉलर घटा

इस साझेदारी के तहत विशेषज्ञों की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रम, जानकारी साझा करने की पहल और क्षमता बढ़ाने से जुड़ी गतिविधियों की योजना है। ये उपभोक्ताओं, छात्रों, खाद्य उद्योग के पेशेवरों और इससे जुड़े दूसरे लोगों के लिए होंगी। आपसी सहमति से तय शर्तों और जरूरी मंजूरियों के बाद दोनों मिलकर अनुसंधान एवं विश्लेषण से जुड़े अध्ययन भी कर सकेंगे।

रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व बढ़ाकर चार करोड़ टन करने पर विचार कर रही है सरकार

चोपड़ा ने कहा, “एमवे इंडिया में हमारा मानना है कि उपभोक्ताओं को जागरूक करना, सेहत और तंदुरुस्ती के मामले में उनका लंबे समय तक भरोसा बनाने का एक अहम हिस्सा है। उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प देने के साथ-साथ हम उन्हें इस काबिल भी बनाना चाहते हैं कि वे पूरी जानकारी के आधार पर फैसले ले सकें। इसके लिए उद्योग और विशेषज्ञ संस्थानों को मिलकर काम करना होगा, ताकि वैज्ञानिक जानकारी आम लोगों तक पहुंचे।” एमवे इंडिया ने बताया कि इस साझेदारी का मकसद संस्थान की विशेषज्ञता और उद्योग की भागीदारी के जरिये उपभोक्ताओं को विज्ञान पर आधारित जानकारी देना, खाने-पीने की चीजें समझदारी से चुनने को बढ़ावा देना और खाद्य सुरक्षा को लेकर एक मजबूत संस्कृति तैयार करना है।