टाटा समूह में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन फरवरी 2027 में छोड़ेंगे चेयरमैन पद

Follow Us

मुंबई। टाटा समूह के नेतृत्व को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने मौजूदा कार्यकाल की समाप्ति के बाद पद छोड़ने का फैसला किया है। उनका कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को खत्म होगा और उन्होंने इसके बाद पुनर्नियुक्ति के लिए अपना नाम आगे नहीं रखने का निर्णय लिया है। चंद्रशेखरन ने बुधवार सुबह टाटा संस के निदेशक मंडल को अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बोर्ड से जल्द नए उत्तराधिकारी का चयन करने का आग्रह किया, ताकि कंपनी में नेतृत्व परिवर्तन बिना किसी रुकावट के पूरा किया जा सके।

Read more: भूकंप के बाद कोलंबिया में बड़ा फैसला, राष्ट्रपति ने घोषित किया आर्थिक आपातकालhttps://amritsandesh.com/major-decision-in-colombia-following-earthquake-president-declares-economic-emergency/

इस फैसले के पीछे बोर्ड में उनकी अगली नियुक्ति को लेकर बनी अनिश्चितता भी अहम मानी जा रही है। इससे पहले सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट ने उनके कार्यकाल को पांच साल और बढ़ाने की सिफारिश की थी। हालांकि, फरवरी 2026 में हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को सर्वसम्मत समर्थन नहीं मिल सका था। चंद्रशेखरन ने कहा कि, टाटा समूह इस समय कई महत्वपूर्ण रणनीतिक परियोजनाओं के निर्णायक दौर में है। ऐसे में नए नेतृत्व का समय पर चयन जरूरी है। करीब चार दशक से टाटा समूह से जुड़े चंद्रशेखरन ने अपने कार्यकाल को सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी बताया और सभी हितधारकों के सहयोग के लिए आभार जताया।

Read more: अल साल्वाडोर के तट पर 5.5 तीव्रता का भूकंप, समुद्र में तेज झटकों से दहशतhttps://amritsandesh.com/5-5-magnitude-earthquake-off-the-coast-of-el-salvador-panic-caused-by-strong-tremors-at-sea/