नई दिल्ली। ज्योतिष में ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। 25 अगस्त को शुक्र हस्त नक्षत्र से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र यहां करीब 17 दिन रहेंगे और 11 सितंबर को स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ सकता है, लेकिन तीन राशियों के लिए यह समय खास बताया जा रहा है।
भारतीय होकर भी इन 4 राज्यों में जाने से पहले क्यों चाहिए खास परमिशन
मेष राशि: आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। आय के नए रास्ते खुलने और अटका पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि कारोबारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि: करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। काम में तरक्की के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। व्यापार में नए मौके मिलने से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं।
मीन राशि: नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में बड़े सौदे तय होने के योग हैं। आर्थिक परेशानियों से धीरे-धीरे राहत मिल सकती है।
हालांकि, ये ज्योतिषीय मान्यताएं हैं; इनके परिणाम व्यक्ति की कुंडली और परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

