LPG सिलेंडर नियम: नए गैस कनेक्शन पर रोक, अब सिर्फ पुराने कनेक्शन होंगे ट्रांसफर; इन लोगों की सब्सिडी भी खत्म

Follow Us

आगरा। आगरा में एलपीजी के नए कनेक्शन पर रोक लग गई है। मृतक परिचित के कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसके लिए जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी। दरअसल, जिले में 88 गैस एजेंसियां हैं और करीब 13 लाख उपभोक्ता हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध की तपिश से घरेलू गैस संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में तीनों कंपनियों और गैस एजेंसियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। पुराने कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित कराया जा सकता है। ऐसे लोग जिनके परिचित की मृत्यु हो गई है, उनके कनेक्शन को भी स्थानांतरित करा सकते हैं। पिछले एक माह से लगातार बढ़ रहे बैकलॉग में कमी आई है।आपको बता दें की ऐसे गैस उपभोक्ता जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 350 रुपये और सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 12 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी मिलती है।