Lock Upp 2: गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा, शादी से पहले महिलाओं के साथ रहे रिश्ते

Follow Us

मुंबई। रियलिटी शो Lock Upp Season 2 में हिस्सा ले रहीं लोकप्रिय टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शो के दौरान उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह उभयलिंगी (Bisexual) थीं और महिलाओं के साथ उनके रिश्ते रहे हैं।

शो के हालिया एपिसोड में आकांक्षा को पता चला कि साथी प्रतियोगी श्रेया कालरा ने मंच के पीछे उनकी निजी बात सुन ली थी, जिसे बाद में सूफी मोतीवाला से साझा किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आकांक्षा ने कहा, “मैं शादी से पहले उभयलिंगी थी। मेरे रिश्ते कुछ लड़कियों के साथ रहे हैं। बहुत ज्यादा अंतरंग संबंध नहीं थे, लेकिन मैं कुछ महिलाओं के साथ रिश्तों में रही हूं।”

आकांक्षा ने आगे कहा कि वह महिलाओं के साथ अधिक सहज महसूस करती हैं और उनकी संगति में खुद को सुरक्षित पाती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं उनकी प्रशंसा करती हूं और उनकी तरफ आकर्षित होती हूं। मुझे लगता है कि वही मेरी सुरक्षित जगह है। बड़े होकर मुझे हमेशा लगा कि यह एक पुरुष-प्रधान दुनिया है, इसलिए मां और बहनों के साथ जो अपनापन और सुकून मिलता है, वही मुझे महिलाओं के साथ भी महसूस होता है।”

उन्होंने समाज की सोच पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अक्सर कहा जाता है कि लड़कियां अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं या उनके बीच ईर्ष्या और प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन उनके लिए ऐसा कभी नहीं रहा। आकांक्षा ने कहा, “मेरे लिए यह सिर्फ एक टैग है जो समाज ने दिया है। मेरे लिए यह शुद्ध प्यार है। सभी महिलाएं खूबसूरत हैं।” आकांक्षा चमोला का यह खुलासा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और Lock Upp Season 2 में इसे लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।