47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार, भटगांव पुलिस की कार्रवाई

Follow Us

सारंगढ़-बिलाईगढ़। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भटगांव पुलिस ने ग्राम सलोनीकला के सबरिया डेरा में दबिश देकर एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 47 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9,400 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सबरिया डेरा सलोनीकला निवासी बनाऊ गोड अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 47 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसे गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया।


Read more :- गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री साय ने ‘गजरथ यात्रा–भाग 02’ पुस्तक का किया विमोचन


पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल और एसडीओपी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी बनाऊ गोड, पिता लालजी गोड, उम्र 32 वर्ष, निवासी सबरिया डेरा सलोनीकला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना भटगांव के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।