रायपुर । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार 105 रनों की पारी खेली। इससे पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी (71) ने नाबाद अर्धशतक लगाया। रिंकू सिंह (49*) फिफ्टी से चूक गए। कैमरन ग्रीन ने 32, फिन एलन ने 18 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं, आरसीबी के लिए भुवनेश्वर, हेजलवुड और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट लिया।
कोलकाता को अगर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था।
केकेआर ने अब तक खेले 10 में से 4 मैच जीते हैं और 1 बेनतीजा रहा है। 9 अंकों के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। दूसरी ओर आरसीबी 11 में से 8 जीत और 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पहुंच गई है। ऐसे में रजत पाटीदार की नजर टेबल टॉपर बनने पर है।
