खरना 2026: छठ पर्व के इस खास दिन अपनों को भेजें शुभकामनाओं से भरे ये प्यारे संदेश

Follow Us

Kharna Wishes 2026: छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान किया जाता है। इसे लोहंडा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन छठ व्रती पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ गुड़ की खीर, गेहूं की रोटी और मौसमी फलों का प्रसाद तैयार करते हैं। सुबह से निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद देवी को भोग अर्पित कर व्रती सबसे पहले प्रसाद ग्रहण करते हैं। फिर परिवार के सदस्यों और अन्य श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाता है।

खरना का दिन छठ पूजा में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी अनुष्ठान के साथ लगभग 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। इस दौरान व्रती पूरे संयम और आस्था के साथ सूर्यदेव तथा छठी मैया की उपासना करते हैं। खरना का पर्व त्याग, तपस्या और भक्ति का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को खूबसूरत संदेशों के जरिए खरना की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

सूर्य देव को वंदन करें:
मन में श्रद्धा और स्नेह भरें
छठ पूजा के इस शुभ अवसर पर
आओ दिल से एक-दूसरे को याद करें
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं

छठ पूजा के महापर्व पर,
छठ मैया की जय हो,
धन-समृद्धि से भरा रहे जीवन,
हर कार्य में आपकी विजय हो,
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं

छठ पर्व का दूसरा दिन है खास:
मां बनाती हैं खरना का महाप्रसाद
सब परिवार मिलकर करते है सम्मान और खाते हैं
मिट्टी के चूल्हे पर बनी गुड़ और चावल की खीर
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं

आज से होगा आरंभ:
36 घंटे का निर्जला उपवास
सब मिलकर करो छठी मैया को प्रणाम
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
मीठी खीर का महाप्रसाद
खाने और खिलाने से मिलता है
छठी मैया का आशीर्वाद
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
खुशियों का त्योहार आया है
सूर्य देव से सब जगमगाया है
खेत खलिहान, धन और धान
यूं ही बनी रहे हमारी शान
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
चिड़िया बाग में जब चहचाहती है,
गुलशन-गुलशन हो जाती है,
कोयल जब गीत सुनाती है,
हर दिल मधुर हो जाती है,
छठ मां जब प्यार बरसाती है,
सबके जीवन में खुशियां खिल जाती हैं
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं

टोनही : दुःखद अध्याय- गिरीश पंकज