अफगानिस्तान में पत्रकार हामिद फरहादी की रिहाई, दो साल बाद मिलीं आजादी

Follow Us

काबुल। अफगानिस्तान के चर्चित पत्रकार हामिद फरहादी को करीब दो साल जेल में बिताने के बाद रिहा कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें कथित तौर पर सरकार विरोधी प्रचार के आरोप में गिरफ्तार कर सजा सुनाई गई थी। परिवार के हवाले से टोलोन्यूज़ प्लस ने बताया कि, फरहादी को सितंबर 2024 में काबुल से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें बगराम स्थित एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में रखा गया। फरहादी ‘एत्तेलात-ए-रोज़’ नामक दैनिक अखबार से जुड़े हुए थे।

Read more: अमेरिका के ‘गोल्डन डोम’ मिशन को मिली रफ्तार, स्पेस इंटरसेप्टर के शुरुआती परीक्षण सफलhttps://amritsandesh.com/us-golden-dome-mission-gains-momentum-initial-tests-of-space-interceptor-successful/

रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने की कार्रवाई को लेकर पत्रकारिता जगत में चिंता जताई गई थी। अफगानिस्तान में मीडिया और पत्रकारों की स्वतंत्रता को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। करीब दो साल हिरासत में रहने के बाद फरहादी की रिहाई को उनके परिवार और समर्थकों के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, उनकी गिरफ्तारी के दौरान लगाए गए आरोपों और रिहाई की शर्तों से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पत्रकार की रिहाई ऐसे समय हुई है, जब अफगानिस्तान में स्वतंत्र पत्रकारिता और मीडिया संस्थानों के कामकाज को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार चिंता व्यक्त की जाती रही है। फरहादी की रिहाई के बाद उनके आगे के पेशेवर भविष्य पर भी नजर रहेगी।

Read more: पीएम मोदी ने युवाओं को बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत, सेवा भावना पर दिया जोरhttps://amritsandesh.com/pm-modi-calls-the-youth-indias-greatest-strength-emphasizes-the-spirit-of-service/