अमेरिका के ‘गोल्डन डोम’ मिशन को मिली रफ्तार, स्पेस इंटरसेप्टर के शुरुआती परीक्षण सफल

Follow Us

वॉशिंगटन। अमेरिका के महत्वाकांक्षी मिसाइल डिफेंस प्रोग्राम ‘गोल्डन डोम’ ने शुरुआती परीक्षण चरण में सफलता हासिल की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना के लिए अंतरिक्ष आधारित इंटरसेप्टर विकसित करने वाली कंपनियां अब अगले चरण की तैयारियों में जुट गई हैं। अमेरिका स्पेस फोर्स के जनरल माइकल गुएटलीन ने बताया कि, शुरुआती परीक्षणों में सेंसर से इंटरसेप्टर तक डेटा ट्रांसमिशन और अंतरिक्ष यान के प्रोपल्शन सिस्टम की जांच शामिल थी। अब डेवलपर्स अपनी तकनीक को वास्तविक अंतरिक्ष वातावरण में टेस्ट करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Read more: पीएम मोदी ने युवाओं को बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत, सेवा भावना पर दिया जोरhttps://amritsandesh.com/pm-modi-calls-the-youth-indias-greatest-strength-emphasizes-the-spirit-of-service/

‘गोल्डन डोम’ को अमेरिका की बहुस्तरीय मिसाइल सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जमीन, समुद्र और अंतरिक्ष आधारित प्रणालियों को एक नेटवर्क में जोड़कर संभावित मिसाइल खतरों के खिलाफ सुरक्षा मजबूत करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में इस परियोजना की घोषणा की थी। इसकी अनुमानित लागत करीब 175 अरब डॉलर बताई गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, कार्यक्रम का बड़ा परीक्षण 2028 के अंत तक होने की योजना है। शुरुआती टेस्ट की सफलता को परियोजना के अगले तकनीकी चरण की ओर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read more: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ विवाद फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, फर्जी डिग्री पर सीबीआई जांच की मांगhttps://amritsandesh.com/cockroach-janata-party-dispute-reaches-supreme-court-again-demand-for-cbi-probe-into-fake-degree/