बीजापुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण और भुगतान में कथित अनियमितताओं के मामले में विभाग ने चार अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित किया है। मामले में अधिक भुगतान और सड़कों की गुणवत्ता में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक तत्कालीन ईई सुरेश नागेश, एसडीओ मुविष लहरे, सुरेश बांदे और सतानंद महिकवार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ईई रूपेंद्र भूआर्य ने बताया कि अधिक भुगतान और सड़क निर्माण में अनियमितता के मामले में यह कार्रवाई की गई है। विभाग के अनुसार निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में संलिप्त पाए जाने वाले ठेकेदारों से राशि की रिकवरी और एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी। मामले में विभागीय जांच जारी है।
