नागोया। यशस्विनी घोरपड़े ने कड़े मुकाबले वाले निर्णायक मैच में लॉय मिंग को 5-11, 11-8, 12-10, 4-11, 11-9 से हराकर भारत के लिए सिंगापुर के खिलाफ 3-2 की रोमांचक जीत पक्की की। यशस्विनी ने इस टाई में अपने दोनों मैच जीते, जबकि श्रीजा अकुला ने अपना दूसरा मैच जीतकर भारत की उम्मीदें बनाए रखीं। दिन की शुरुआत में इंडोनेशिया पर जीत के साथ, भारत ने अब महिला टीम इवेंट में अपने ग्रुप ऍफ़ के दोनों मैच जीत लिए हैं।
श्रीजा अकुला ने जियान जेंग को 3-1 से हराकर भारत का स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। यशस्विनी घोरपड़े ने 3-1 से जीत हासिल करते हुए भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन इसके बाद श्रीजा अकुला मिंग लॉय से 3-2 से और दिया चिताले झाओ टैन से 3-1 से हार गईं।
इस बीच पुरुष वर्ग में ईरान ने भारत को 3-0 से हराया। अलामीन ने पांचवें गेम में अपना खेल और बेहतर किया और हरमीत को 11-2 से हराकर मैच 3-2 से अपने नाम किया। इसका मतलब है कि ईरान ने ग्रुप ऍफ़ के इस मुकाबले में भारत को 3-0 से हरा दिया।
नोशाद अलामीन ने मनुष शाह को 11-3, 11-8, 12-10 से हराया, बेन्यामिन फराजी ने मानव ठक्कर को 11-2, 11-6, 11-6 से हराया जबकि निमा अलामीन ने हरमीत देसाई को 12-10, 13-15, 11-3, 10-12, 11-2 से हराया।
