जशपुर। जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे पर प्रदेश के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के आगमन पर उनका अत्यंत आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर वीआईपी अगवानी के लिए जशपुर की विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव की विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत और जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशासनिक स्तर पर मंत्री जी के स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और डीएफओ शशि कुमार ने संभाली। इसके साथ ही वरिष्ठ नेता भरत सिंह सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहकर प्रभारी मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

