सीएम साय का दिल्ली दौरा: लाल किला मैदान में जनजातीय समागम आज, अमित शाह करेंगे संबोधित

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास का आज दूसरा दिन है। आज (रविवार) मुख्यमंत्री साय देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक भव्य ‘जनजाति सांस्कृतिक कार्यक्रम’ में विशेष रूप से शामिल होंगे। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली के प्रसिद्ध लाल किला मैदान में इस वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवमयी समागम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे और देश को संबोधित करेंगे।

इस सांस्कृतिक महाकुंभ में छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग और प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुँच रहे हैं। दिल्ली प्रवास के इस महत्वपूर्ण दौर में मुख्यमंत्री साय केवल इस उत्सव तक ही सीमित नहीं रहेंगे; वे कई केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों के दौरान छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, लंबित केंद्रीय परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गंभीर चर्चा होगी, जिससे राज्य के विकास को और गति मिल सके।