मुंबई। हर साल कान फेस्टिवल के आखिरी दिनों में रेड कारपेट पर नजर आती हैं ऐश्वर्या राय और सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। शनिवार देर रात ऐश्चर्या राय का कान फेस्टिवल से लास्ट लुक सामने आया। यह लुक अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल, ऐश्वर्या राय व्हाइट पैंटसूट में रेड कारपेट पर छा गईं। एक तरफ जहां उनकी वजह से कान फेस्टिवल के रेड कारपेट पर भारत का जलवा देखने को मिला, वहीं अवॉर्ड के मामले में निराशा ही हाथ लगी। वहीं कान फेस्टिवल के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय ने व्हाइट पैंटसूट के साथ एक फेदर लेस वाला बोआ (Boa) स्कार्फ टीमअप किया था। इससे उनका लुक और भी खूबसूरत नजर आने लगा।

ऐश्वर्या का फैशन स्टेटमेंट काफी बोल्ड, ब्यूटीफुल था। इस ड्रेस को डिजाइनर चेनी चान ने डिजाइन किया है। आपको बता दें की पैंटसूट के साथ ऐश्वर्या ने डायमंड रिंग पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया था। फैंस ने भी ऐश्वर्या के इस लुक को खूब पसंद है, उन्हें कान फेस्टिवल की क्वीन कह दिया है। इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में कुछ भारतीय फिल्मों का प्रीमियर भी हुआ, इस लिस्ट में ‘अम्मा अरियन’, ‘बालन: द बॉय’, ‘चर्डीकला’, ’21 सितंबर’, ‘शैडोज ऑफ द मूनलेस नाइट’ और ‘स्पिरिट ऑफ द वाइल्डफ्लावर’ शामिल रहीं। अवॉर्ड के मामले में भारत की झोली कान फिल्म फेस्टिवल में खाली ही रहीं।

