दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तीन अलग-अलग मामलों में किशोरी समेत बच्चियों से दरिंदगी

Follow Us

नई दिल्ली। दिल्ली में नाबालिग बच्चियों और किशोरी के खिलाफ यौन अपराध की तीन अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। वहीं, सदर बाजार में 11 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा को दुकान में बुलाकर बंधक बनाने और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसके अलावा किशनगंज इलाके में छह वर्षीय बच्ची के यौन शोषण के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। तीनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसआईआर में दिग्गज हस्तियों को नोटिस- संजय सक्सेना

कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म:
कालकाजी मंदिर के पास सोमवार रात एक 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों बाहर निकले और टहलते हुए मंदिर के पीछे वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे तीन लोग पहुंचे। पहले तो तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों के धमकाया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

किशनगंज इलाके में छह वर्ष के बच्ची का यौन उत्पीड़न:
दिल्ली के किशनगंज इलाके में 6 साल की बच्ची का यौन शोषण का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 34 वर्षीय अंकित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए और घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की मांग की। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे कुछ लोग 6 साल की बच्ची और उसके परिजनों के साथ सिद्धीपुरा पुलिस चौकी पहुंचे। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किशनगंज इलाके में एक व्यक्ति को बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करते हुए पकड़ा है। आरोपी की पहचान किशनगंज के ही रहने वाले अंकित के रूप में हुई है।

आज है भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…