*केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साय सरकार की जमकर की तारीफ*
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों को लेकर बड़ी तस्वीर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में तेजी से हो रहे आवास निर्माण की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर रोज करीब 1600 नए मकान पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस गति से प्रदेश में आवास निर्माण का काम चल रहा है, उससे साफ है कि छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।
शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और विकास के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।
धर्म, रिश्तों और मूल्यों की कालजयी गाथा, शेमारू टीवी पर नई पीढ़ी के दर्शकों के घर तक पहुँचेगी
केंद्रीय मंत्री के इस बयान को छत्तीसगढ़ में आवास और विकास कार्यों को लेकर राज्य सरकार के प्रयासों की महत्वपूर्ण सराहना के तौर पर देखा जा रहा है। खास तौर पर रोजाना 1600 मकानों के पूरा होने की बात प्रदेश में आवास निर्माण की गति को रेखांकित करती है।
