भंडारा सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख, मदद के लिए टीम रवाना

Follow Us

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

हादसे में घायल लोगों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। घायलों के उपचार से लेकर पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तक हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।