गणेश विसर्जन से लौट रहे परिवार की कार का भीषण हादसा, 4 की मौत; चालक गंभीर

Follow Us

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। शमशाबाद थाना क्षेत्र के पालमकुला गांव के बाहरी इलाके में एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 54 वर्षीय व्यवसायी केथावथ लिंब्या, उनकी 45 वर्षीय पत्नी केथावथ जमुना, 48 वर्षीय व्यवसायी कट्रावथ मानसिंह और लिंब्या के 45 वर्षीय बेटे केथावथ वाश्राम के रूप में हुई है।

हॉस्टल के कमरे में मिला शव; IIT बॉम्बे में हड़कंप , ChatGPT से परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र, 

बताया गया कि सभी लोग महबूबनगर स्थित अपने पैतृक गांव मेत्तुगुड्डा थंडा गए थे, जहां उन्होंने गणेश विसर्जन से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। विसर्जन कार्यक्रम के बाद वे चार पहिया वाहन से शमशाबाद की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-44 पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।हादसे में कार चालक सबावथ अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल शमशाबाद के निजी ट्राइडेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।