Happy Mothers Day Wishes: डांट में छिपी ममता और प्यार, मदर्स डे पर मां के लिए खास संदेश

Follow Us

नई दिल्ली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज का दिन माँ को समर्पित करते हुए, मदर्स डे मनाया जा रहा है। वैसे तो हर दिन माँ का ही होता है लेकिन आज का दिन उनके लिए विशेष रहता है। मां वह पहली गुरु होती है, जो बोलना, चलना, संस्कार और इंसानियत सिखाती है। चाहे कितना भी समय बदल जाए, लोगो का रहन सहन और जीवनशैली में आज भी वही मां का निस्वार्थ प्रेम और अटूट विश्वास है। दरअसल, मदर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि जिन हाथों ने बचपन में हमारी उंगलियां थामी थीं, उन्हें बुढ़ापे में सम्मान और साथ की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आपको बता दें की यह दिन सिर्फ उपहार देने का नहीं, बल्कि मां को समय देने, उनका आभार जताने और यह महसूस कराने का दिन है कि उनका अस्तित्व परिवार की सबसे मजबूत नींव है। यहां मदर्स डे के आकर्षक वॉलपेपर और प्यार भरे संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेज कर मां का आभार व्यक्त कर सकते हैं और शुभकामनाएं दें सकते हैं। मां, आपकी मुस्कान मेरी सबसे प्यारी तस्वीर है और आपकी गोद मेरी सबसे सुकून भरी जगह। मां, आपके प्यार और दुलार ने मुझे जीना सिखाया। आपकी दुआओं ने हर मुश्किल आसान बनाया। आज का दिन आपके नाम। मां, आपके बिना मैं कुछ भी नहीं। आपने बिना थके, बिना रुके मेरे लिए जो कुछ कि, कियाया कभी भुला नहीं सकता। मां, आप मेरी सबसे खूबसूरत कहानी हैं, मेरे जीवन की सबसे प्यारी कविता हैं। आपको मेरा ढेर सारा प्यार।