रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली-चंडीगढ़ प्रवास के दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से लोक भवन पंजाब में सौजन्य भेंट की।
बता दें कि कल राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल डेका ने रक्षा मंत्री का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट की।

