राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत

Follow Us

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपराह्न 3:55 बजे लोकभवन से शांतिनगर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने शाम 4 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया और इसके बाद 4:50 बजे पुनः लोकभवन पहुंचे। शाम 5:55 बजे वे लोकभवन से रवाना होकर स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचे, जहां से शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान लोकभवन में गरिमामय वातावरण रहा और उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।