सोने के भाव में मामूली नरमी, चांदी की कीमत में भारी गिरावट

Follow Us

मुंबई। भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह मुनाफावसूली को माना जा रहा है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 348 रुपए कम होकर 1,53,071 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि, पहले 1,53,419 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,40,213 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,40,532 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,064 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,14,803 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखी गई है।

Read more: वैश्विक तनाव का असर! शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 320 अंक फिसलाhttps://amritsandesh.com/impact-of-global-tensions-stock-market-falls-sensex-slips-320-points/

चांदी का दाम 2,986 रुपए कम होकर 2,34,228 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि, पहले 2,37,214 रुपए प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिल रही है। सोने का दाम 0.39 प्रतिशत घटकर 4,449 डॉलर प्रति औंस और चांदी का कीमत 0.57 प्रतिशत घटकर 65 डॉलर प्रति औंस पर थी। जानकारों ने कहा कि सत्र में सोने की कीमतों में गिरावट आई और एमसीएक्स गोल्ड लगभग 800 रुपए गिरकर 1,54,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि कॉमेक्स पर गोल्ड लगभग 25 डॉलर गिर गया।

Read more: अंबाला में एनएच-44 पर हिंसा, डीएसपी समेत 7 पुलिसकर्मी घायलhttps://amritsandesh.com/violence-on-nh-44-in-ambala-7-police-personnel-including-a-dsp-injured/

उन्होंने आगे कहा कि, अमेरिका में महंगाई दर 3.4 प्रतिशत रही, जो काफी हद तक उम्मीदों के मुताबिक थी। इससे प्रॉफिट बुकिंग हुई क्योंकि हालिया तेजी के दौरान कम महंगाई के असर को पहले ही सोने की कीमतों में शामिल कर लिया गया था। आगे चलकर, बाजार अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की कीमतों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े नए संकेतों पर नजर रखेगा। तकनीकी तौर पर, 1,52,000–1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर मुख्य सपोर्ट जोन बना हुआ है, जबकि 1,55,500-1,56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर तत्काल रुकावट का स्तर है।

Read more: मराठी नहीं तो टैक्सी लाइसेंस पर कार्रवाईhttps://amritsandesh.com/action-over-taxi-license-if-marathi-is-not-known/