तैयार हो जाइए! 15 मई 2026 को फिर मचेगा हंगामा, लौट रहे हैं ‘पति पत्नी और वो’

Follow Us

मुंबई। आखिरकार ख़त्म हुआ दर्शकों को इंतज़ार, पति पत्नी और वो दो के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज़ डेट बता दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने अनाउंस किया कि यह फैमिली एंटरटेनर 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। अनाउंसमेंट पोस्टर में लीड एक्टर, आयुष्मान खुराना, एक जाल में हैं, जबकि उनके बगल में एक बाघ आज़ादी से बैठा है। आपको बता दें की यह ऑफिशियल है! आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली कॉमेडी फिल्म, पति पत्नी और वो दो, 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। एक स्पेशल पोस्ट के साथ अनाउंसमेंट करते हुए, टीम ने लिखा, “शिकारी खुद हो गया शिकार! अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे। हो जाओ #पति पत्नी और वो दो के लिए तैयार! सिनेमाघरों में 15 मई 2026!”