अर्नब तूफान का असर : रायपुर में कल स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

Follow Us
  • कलेक्टर ने 29 अक्टूबर को एहतियातन अवकाश घोषित किया, सरकारी-निजी सभी संस्थानों पर लागू

रायपुर। चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते रायपुर जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है।

आदेश अनुसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान अर्नब के संबंध में जारी मौसम चेतावनियों तथा जिले में संभावित वर्षा, तेज हवाओं एवं अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 और 34 के तहत जिला रायपुर की भौगोलिक सीमा में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में दिनांक 29/10/2026 को विद्यार्थियों के लिए एहतियातन अवकाश घोषित किया गया है। आदेश की प्रति जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा मिशन और सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को पालन के लिए भेजी गई है।