माहला ढाबा के ठीक पीछे चल रहा था जुआ खेल,छः गिरफ्तार, एक लाख 10 हजार जब्त

Follow Us

बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुमकसा में स्थित माहला ढाबा के ठीक पीछे खेत में रुपयों का दांव लगाकर जुआ का खेल चल रहा था, इस दौरान मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल की टीम ने दबिश दी और छः जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया, जुआरियों के कब्जे से 52 पत्ती तास और नगदी रकम एक लाख 10 हजार रुपये जप्त किया गया है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माहला रेस्टोरेंट के पास कुछ जुआडीयान द्वारा रूपयो पैसों की दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य और उनकी टीम रूमलाल, भोपसिंह, संदीप यादव, पूरन देवांगन,आकाश दुबे एवं थाना राजहरा के राकेश साहू,

खिलावन सिन्हा द्वारा माहला रेस्टोरेंट के पीछे माहला का खेत कुसुमकसा में घेराबंदी कर मौके पर डोमेन्द्र कुमार पिता मनोज कुमार साहू उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड 4 राजहरा, मुकेश कुमार संदरानी पिता स्व इंदर लाल उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड 8 राजहरा, सुरजीत सिंह पिता स्व गुरूदयाल सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड 18 राजहरा, विजय प्रताप पिता सरदार बलदेव सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड 4 आशा टाकीज के पास राजहरा, रणजीत सिंह पिता चंद्रशेखर सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड 8 चिखलाकसा और सुनील जायसवाल पिता स्व गुलाबचंद उम्र 49 वर्ष निवासी वार्ड 18 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को पकडे जो खेत पर बैठकर 52 ताश पत्तों से रूपये पैसों की हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाए गए। जुआरियों के कब्जे से कुल एक लाख 10 हजार रुपए जप्ती किए गए हैं।