समुद्र किनारे से मंदिरों तक का सफर, IRCTC कराएगा दक्षिण भारत की शानदार सैर

Follow Us

नई दिल्ली। अगर आप नए साल में परिवार के साथ घूमने-फिरने और दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहों को करीब से देखने की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC का खास टूर पैकेज आपके सफर को यादगार बना सकता है। इस यात्रा में आपको समुद्र के किनारे बसे पर्यटन स्थलों, प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्मारकों और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि 12 दिन के इस सफर की शुरुआत महज 20,420 रुपये प्रति व्यक्ति से हो रही है।

IRCTC की भारत गौरव ट्रेन के तहत ‘टेम्पल ट्रेल्स ऑफ दक्षिण’ यात्रा 18 जनवरी 2027 को मुंबई से शुरू होगी। 29 जनवरी को यह सफर समाप्त होगा। मुंबई के अलावा यात्री ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, सतारा, मिराज और बेलगावी से भी ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, ऑफशोर फंड्स के लिए नियम आसान करेगा सेबी

इस यात्रा में सबसे पहले कर्नाटक के गोकर्ण और मुरुडेश्वर घूमने का मौका मिलेगा। यहां महाबलेश्वर मंदिर के दर्शन के साथ ओम बीच की खूबसूरती और समुद्र किनारे बने विशाल शिव मंदिर को करीब से देखा जा सकेगा। इसके बाद सफर केरल के गुरुवायूर और तमिलनाडु के रामेश्वरम की ओर बढ़ेगा। रामेश्वरम में समुद्र के ऊपर बने पंबन ब्रिज का नजारा यात्रियों के लिए खास आकर्षण रहेगा।

आगे मदुरै के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर और कन्याकुमारी के खूबसूरत समुद्री तटों की सैर होगी। यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल, गांधी मंडपम और सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा। इसके बाद त्रिची, तंजावुर और कांचीपुरम होते हुए यात्रा महाबलीपुरम पहुंचेगी। यहां ऐतिहासिक शोर मंदिर और प्रसिद्ध कृष्णाज बटरबॉल देखने का अवसर मिलेगा।

बजट 2027 में मिडिल क्लास को राहत की उम्मीद, टैक्स से जुड़े इन मुद्दों पर रहेगी नजर

इस 12 दिवसीय यात्रा के लिए स्लीपर क्लास का किराया 20,420 रुपये, थर्ड एसी का 32,770 रुपये और सेकंड एसी का 42,940 रुपये प्रति व्यक्ति है। पैकेज में ट्रेन से सफर, शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने, स्थानीय स्थलों की सैर के लिए बस, यात्रा बीमा और टैक्स शामिल हैं। हालांकि स्मारकों के प्रवेश टिकट, बोटिंग, गाइड शुल्क और निजी खर्च यात्रियों को स्वयं उठाने होंगे।