आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से 05 नग मोटर मशीन बरामद।
आरोपियों के कब्जे से ब्रेजा कार क्रमांक CG 26 E 7100 भी जप्त।
जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹5,50,000/-।
कांकेर। निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की गई। प्रार्थी विष्णु राम नेताम, निवासी बेवरती द्वारा थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम बेवरती स्थित गौठान शेड में लगे मोटर मशीनों की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 303(2), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चोरी की गई मोटर मशीनों को कबाड़ी दुकान में बेचने के लिए आए हैं।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा माकड़ी क्षेत्र में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुक्कु राम सोरी, प्रताप सिंह ठाकुर, सुरेश पटेल एवं बलराम यादव बताया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा दिनांक 08.09.2026 को डामर प्लांट से मोटर मशीन चोरी कर उन्हें कबाड़ी दुकान में बिक्री करने की बात बताई गई। आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की गई 05 नग मोटर मशीन बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक CG 26 E 7100 जप्त की गई। आरोपियों द्वारा एक राय होकर अपराध घटित करना पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. सुक्कु राम सोरी, पिता सत्ताराम सोरी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम बनसागर तरियापारा, थाना नरहरपुर, हाल अन्नपूर्णापारा कांकेर।
2. प्रताप सिंह ठाकुर, पिता स्व. बिंदे सिंह ठाकुर, उम्र 60 वर्ष, निवासी जवाहर वार्ड कांकेर।
3. सुरेश पटेल, पिता जय सिंह पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी पंडरीपानी कांकेर।
4. बलराम यादव, पिता स्व. आशाराम यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी राजापारा कांकेर।
जप्त संपत्ति
05 नग मोटर मशीन — स्वास्तिक, किसान, पावर एवं मैक्सवेल कंपनी की।
01 नग सफेद रंग की ब्रेजा कार क्रमांक CG 26 E 7100।
जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹5,50,000/-।
पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू
उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी
उप निरीक्षक मनोरथ जोशी
प्रधान आरक्षक 824 कौशल साहू
आरक्षक 711 ईश्वर साहू
कांकेर पुलिस की अपील
अपराधों की रोकथाम पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने हेतु कांकेर पुलिस की अपराधिक हेल्पलाइन – 94791-55125 पर संपर्क करें। प्राप्त सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

