लवन में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 3,130 रुपये नकद और 52 ताशपत्ती जब्त

Follow Us

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम गिंदोला स्थित जोगी डबरी के पास दबिश देकर 3,130 रुपये नकद और 52 ताशपत्ती जब्त की। पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ताशपत्ती पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद लवन पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलने की बात स्वीकार की। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 0344/2026 दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में डकेश्वर पटेल (50), झनीष पटेल (24), रामचंद साहू (43) और गोपी पटेल (29), सभी निवासी ग्राम गिंदोला, तथा राजु सोनवानी (38), निवासी ग्राम कोनारी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।