’मेरा वोट, मेरा अधिकार की गूंज के साथराजेंद्र नगर में आयोजित आयोजित हुई लोकतंत्र बचाओ चौपाल

Follow Us

 ०पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी पहुँचे

जगदलपुर। कांग्रेस द्वारा वोट बचाओ, देश बचाओ जन अभियान के अंतर्गत जगदलपुर के राजेंद्र नगर वार्ड में जनसंपर्क कार्यक्रम बूथ स्तरीय संवाद आयोजित किया गया।

इस अवसर पर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेशचौधरी,जोहन सुता, अल्ताफ उल्ला खान, हेमू उपाध्याय, आरुपनंद बाघ, विजय दास, विजेंद्र ठाकुर, दुर्गा प्रसाद यादव, रामबिहारी यादव,किशन यादब, मोहसिन खान,खीरेन्द्र यादव, संतोष ठाकुर, सत्या ठाकुर, लक्ष्मी राव, तुलसी कश्यप, लता सहारे, शांति कश्यप,केशर बाई, विमला, लक्ष्मी मंडावी, इंदु तिवारी,, रीना कश्यप, मंगलदेई, फूलो नागेश बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व विधायक रेखचंद एवं कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर मतदाता सूची में नाम, मताधिकार की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की रेखचंद जैन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय प्रांतीय चीक-चिक जाति उत्थान समिति के सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव में हुए शामिल

उन्होंने कहा कि वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली ताकत है और इसकी रक्षा के लिए हर नागरिक की जागरूक भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड स्तर पर जनसंपर्क को आगे बढ़ाने और मतदाता जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।