‘रहूँ मैं तेरे रूबरू’ का पहला गाना रिलीज, प्यार और रहस्य से भरपूर कहानी की दिखी झलक

Follow Us

मुंबई। आगामी रोमांटिक मिस्ट्री फिल्म ‘रहूँ मैं तेरे रूबरू’ का पहला गाना ‘जन्नत की सैर’ रिलीज हो गया है। फिल्म के निर्माताओं ने इस खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक के जरिए दर्शकों को कहानी के भावनात्मक पहलू की पहली झलक दिखाई है। एस.एस. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले बनी इस फिल्म का यह गाना प्यार, अपनापन और रिश्तों की गहराई को दर्शाता है। शाहिद माल्या और खुशबू जैन की आवाज में सजा यह गीत अपनी मधुर धुन और दिल छू लेने वाले बोलों के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

गाने में फिल्म के मुख्य कलाकार आर्या कुमार और नीता शेट्टी के बीच की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। खूबसूरत लोकेशन, शानदार सिनेमैटोग्राफी और भावनात्मक पलों के साथ यह ट्रैक फिल्म की प्रेम कहानी को मजबूती देता है। फिल्म की कहानी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सस्पेंस, रहस्य और मर्डर मिस्ट्री का भी तड़का देखने को मिलेगा। ‘जन्नत की सैर’ जहां प्यार की मिठास दिखाता है, वहीं यह आगे आने वाले भावनात्मक उतार-चढ़ाव की झलक भी देता है। इंदर दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर्या कुमार, नीता शेट्टी और पीहू बिस्वास अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘रहूँ मैं तेरे रूबरू’ 17 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।