करिश्मा कपूर के धोती स्टाइल लुक ने खींचा ध्यान, ट्रेडिशनल फैशन को दिया मॉडर्न ट्विस्ट

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बार फिर अपने शानदार फैशन अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका धोती स्टाइल ड्रेप्ड स्कर्ट लुक फैशन प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है। अभिनेत्री ने पारंपरिक भारतीय परिधान को आधुनिक अंदाज में पेश करते हुए ब्लैक और आइवरी व्हाइट का खूबसूरत कॉम्बिनेशन चुना है।

गले में दर्द और खराश से हैं परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 7 आसान घरेलू उपाय

करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास लुक की तस्वीरें साझा की हैं। उनके आउटफिट में ब्लैक टॉप के साथ आइवरी व्हाइट ड्रेप्ड स्कर्ट नजर आ रही है। स्कर्ट की खूबसूरत प्लीट्स और धोती जैसी ड्रेपिंग इसे खास बना रही हैं। उनके इस अंदाज की बहन करीना कपूर खान ने भी तारीफ की है।

किडनी स्टोन से बचना है तो खानपान में करें ये 6 बदलाव, जानें किन चीजों से बनाएं दूरी

धोती स्टाइल स्कर्ट की खासियत यह है कि इसे पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों तरह के परिधानों के साथ पहना जा सकता है। इसे फिटेड टॉप, क्रॉप टॉप, ब्लाउज या ब्लेजर के साथ स्टाइल किया जा सकता है। आकर्षक ईयररिंग्स, हल्की ज्वेलरी, क्लच और हील्स इस लुक को और निखार सकते हैं। शादी, संगीत, त्योहार और पार्टी जैसे खास मौकों पर यह आउटफिट एक शानदार विकल्प बन सकता है। करिश्मा का यह अंदाज बताता है कि पारंपरिक भारतीय पहनावे को थोड़े से बदलाव के साथ नया और स्टाइलिश रूप दिया जा सकता है।