मुंबई। बॉलीवुड की आगामी फिल्म ‘जय हिंद, जय सिंध: अ लव स्टोरी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की झलक देखने को मिल रही है। यह फिल्म इतिहास, देशभक्ति और प्रेम की भावनाओं को एक साथ पर्दे पर पेश करने का प्रयास करेगी।
फिल्म में महेश मांजरेकर, जया प्रदा और जरीना वहाब जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे। इसका निर्देशन इंद्रजीत लंकेश कर रहे हैं, जो इससे पहले कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण सैमीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले सैमी ननवानी ने किया है। ‘जय हिंद, जय सिंध’ की कहानी सिंध की सांस्कृतिक विरासत और वहां के लोगों की भावनाओं पर आधारित है।

