भारतीय जहाज पर हमले से मचा हड़कंप: गुजरात के नाविक की गई जान, ओमान ने 13 को बचाया

Follow Us

नई दिल्ली। ओमान के तट के पास भारतीय मालवाहक जहाज एमएसवी अल जुसुफी को दो नवंबर को एक अज्ञात हवाई वस्तु ने निशाना बनाया। जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे। हादसे में 13 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि गुजरात के रहने वाले नाविक गांधार नाहीम अजीज की मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना पर दुख जताया है।

भारतीय जहाज के साथ क्या हुआ?:
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 2 नवंबर को भारतीय मालवाहक जहाज एमएसवी अल जुसुफी ओमान के तट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात हवाई वस्तु ने जहाज को निशाना बनाया। जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे।

इस घटना के बाद जहाज पर सवार 13 नाविक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। ओमान के तटरक्षक बल ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, गुजरात के रहने वाले नाविक गांधार नाहीम अजीज को चोटें आई थीं। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। मंत्री ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है। सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं मृतक नाविक के परिवार और करीबियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि एक भारतीय नाविक को खोना बेहद दुखद है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना पर शोक जताया।

दिवाली पर दुर्लभ ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

क्या कर रही है भारत सरकार?:
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, जहाज पर सवार नाविकों की मदद के लिए बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय तथा ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। दोनों मिलकर 13 जीवित बचे नाविकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में जुटे हैं।

नाविकों को भारत कब लाया जाएगा?:
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार की कोशिश है कि सुरक्षित बचे सभी 13 नाविकों की जल्द भारत वापसी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मृतक नाविक के पार्थिव शरीर को भी जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए भारतीय दूतावास और मंत्रालय स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं।

घरेलू शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स में 600 अंकों की तेजी और निफ्टी 23,500 के पार