फातिमा सना शेख ने पालतू बिजली के साथ बीच और पहाड़ों में बिताई छुट्टियों की खूबसूरत झलकियाँ शेयर कीं

Follow Us

मनोरंजन। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपने फैंस के लिए हाल की छुट्टियों की झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। तस्वीरों में वह अपने प्यारे पालतू जानवर बिजली के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। फातिमा ने कहा कि उन्हें खुश करने के लिए बस बीच या पहाड़ों की जरूरत है और बाकी सब कुछ बेकार है। क्रिस्टल-क्लियर आसमान, शांत पानी में कयाकिंग, आराम और एडवेंचर का बैलेंस—इन पलों ने उनके फॉलोअर्स को शांति और मस्ती का अहसास दिलाया। छुट्टियों की यह झलक उनके नेचर लव और ट्रैवल स्पिरिट को बखूबी दर्शाती है।