चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा

Follow Us

o अम्बिकापुर : अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत
o परिवहन खर्च और समय की हो रही बचत, नवीन धान उपार्जन केन्द्र में तेजी से हो रहा धान का तौलई

अम्बिकापुर। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा धानउपार्जन की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस केंद्र के माध्यम से कुल 745 पंजीकृत किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिल रही है। केंद्र से चार ग्राम पंचायतों अंधला, अमगसी, नरकालो एवं जुड़वानी के साथ तीन आश्रित गांव चुकनडांड, हंसडांड एवं बनखेता के किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

गरियाबंद : ’जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति’

नजदीक में खरीदी केंद्र खुलने से परिवहन खर्च में बचत
नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए दूर स्थित केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे किसानों के समय और परिवहन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च की बचत हो रही है। पहले किसानों को धान विक्रय के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें आवागमन और परिवहन में परेशानी होती थी। अब स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान हो गई है। भीड़ से राहत, तेजी से हो रहा धान का तौल नवीन खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। यहां किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। धान का तौल तेजी से होने के साथ ही भराई की प्रक्रिया भी समय पर पूरी हो रही है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है।

संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

किसान दिनेश साहू ने साझा किया अपना अनुभव
ग्राम अंधला के कृषक दिनेश साहू ने बताया कि वे मूल रूप से लखनपुर के निवासी हैं, लेकिन उनकी कृषि भूमि अंधला, कुंवरपुर क्षेत्र में स्थित है। पहले उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए लखनपुर जाना पड़ता था। अब अंधला में ही धान खरीदी केंद्र खुल जाने से वे जिस क्षेत्र में धान का उत्पादन करते हैं, उसी के नजदीक अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इससे उन्हें परिवहन की परेशानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि केंद्र में किसानों की भीड़ से बचाव हो रहा है और धान का तौल एवं भराई तेजी से हो रही है। खरीदी केंद्र में कार्यरत कर्मचारी भी अच्छे से कार्य कर रहे हैं और किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने नवीन धान खरीदी केंद्र की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), उत्तर बस्तर कांकेर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; बीमा कटौती, धान खरीदी मापदंड और 26 नवंबर के मांग पत्र पर कार्रवाई की मांग

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को आर्थिक संबल
कृषक दिनेश साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान की खरीदी तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण है। एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था से भी किसानों को आर्थिक सहूलियत मिल रही है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि सुविधाओं के विस्तार और किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे चार ग्राम पंचायतों एवं तीन आश्रित गांवों के 745 पंजीकृत किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।