रायपुर में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की मांग, बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

Follow Us

रायपुर। ढेबर परिवार को कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। परिवार के एक कर्मचारी को फोन कर 50 करोड़ रुपये की मांग की गई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंग से जुड़ा बताया और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बातचीत में अनवर ढेबर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर का नाम भी लिया गया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि कॉल कहां से की गई और इसके पीछे कौन लोग हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपी वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या गैंग का नाम लेकर डराने की कोशिश की गई। व्यक्तिगत रंजिश और कारोबारी विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को भी जांच में शामिल किया गया है। रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है।