पेयजल संकट, महंगाई, शराब बिक्री, किसानों की परेशानी और बिजली बिल जैसे जनमुद्दों को लेकर सरकार को घेरा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब*
भाटापारा/मारो। नगर पंचायत मारो में सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित चुनावी शंखनाद एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नवागढ़ के पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे तथा जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में भाजपा सरकार की नीतियों, महंगाई, पेयजल संकट, किसानों की समस्याओं, बिजली बिल एवं शराब बिक्री जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला गया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में आम जनता अनेक समस्याओं से जूझ रही है। एक ओर लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं और बिजली बिलों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के बजाय जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, मताधिकार और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा सरकार से बड़ी उम्मीदें की थीं, लेकिन आज किसान, मजदूर और आम नागरिक अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसानों को खेती-किसानी में लागत, खाद-बीज, बिजली और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आम जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसान हित और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई थीं। भाजपा सरकार को जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए तथा किसानों और आम नागरिकों को राहत प्रदान करनी चाहिए।
नवागढ़ के पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से गांवों में रहने वाले गरीब, किसान और मेहनतकश परिवार परेशान हैं। पेयजल संकट, महंगाई, बिजली बिल और शराब बिक्री जैसे मुद्दे आम लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इन समस्याओं को लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा, जन अधिकारों के सम्मान और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
डिफेंडिंग चैंपियन गुकेश काले मोहरों के साथ अपना पहला मैच खेलेंगे
जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। मारो क्षेत्र सहित पूरे बेमेतरा विधानसभा में पेयजल संकट, महंगाई, किसानों की परेशानी, बिजली बिल और शराब बिक्री जैसे मुद्दे जनता के बीच गंभीर चिंता का विषय हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और इन मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुनील माहेश्वरी ज, देवेंद्र साहू, झम्मन बघेल, सुशील जोशी, शशिप्रभा गायकवाड, प्रांजल तिवारी, ललित विश्वकर्मा ,छोटेलाल साहू, ईश्वर लोधी राम बिहारी राजपूत, प्रमोद पांडे ,विजय यादव ,परमेश्वर मिरी, बसंत कुर्रे, भागवत भारती, राजेंद्र टंडन, सुभाष बघेल ,भागीरथी यादव ,मोहन यादव, रामनाथ मिरी, अरमान साहू,विजय यादव के अलावा कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा नागरिक उपस्थित रहे।

