Skip to content
अमृत संदेश
ई-पेपर
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर संभाग
      • रायपुर
      • महासमुन्द
      • धमतरी
      • बलौदा बाज़ार-भाटापारा
      • गरियाबंद
    • बिलासपुर संभाग
      • बिलासपुर
      • कोरबा
      • मुंगेली
      • रायगढ
      • जांजगीर-चाम्पा
      • सारंगढ़-बिलाईगढ़
      • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
      • सक्ती
    • दुर्ग संभाग
      • दुर्ग
      • राजनांदगांव
      • कबीरधाम
      • बेमेतरा
      • बालोद
      • मोहला-मानपुर
      • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
    • सरगुजा संभाग
      • सरगुजा
      • कोरिया
      • जशपुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर
    • बस्तर संभाग
      • कांकेर
      • कोंडागाँव
      • बस्तर
      • दन्तेवाड़ा
      • बीजापुर
      • नारायणपुर
      • सुकमा
  • राजनीति
  • अपराध
  • खेल
  • व्यापार
  • बॉलीवुड
  • लाइफ-स्टाइल
  • फैशन
  • राशिफल
  • धर्म-कर्म
  • विचार
  • फोटो
  • सेहत
  • पर्यटन
  • विडियो
अमृत संदेश
ई-पेपर
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर संभाग
      • रायपुर
      • महासमुन्द
      • धमतरी
      • बलौदा बाज़ार-भाटापारा
      • गरियाबंद
    • बिलासपुर संभाग
      • बिलासपुर
      • कोरबा
      • मुंगेली
      • रायगढ
      • जांजगीर-चाम्पा
      • सारंगढ़-बिलाईगढ़
      • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
      • सक्ती
    • दुर्ग संभाग
      • दुर्ग
      • राजनांदगांव
      • कबीरधाम
      • बेमेतरा
      • बालोद
      • मोहला-मानपुर
      • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
    • सरगुजा संभाग
      • सरगुजा
      • कोरिया
      • जशपुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर
    • बस्तर संभाग
      • कांकेर
      • कोंडागाँव
      • बस्तर
      • दन्तेवाड़ा
      • बीजापुर
      • नारायणपुर
      • सुकमा
  • राजनीति
  • अपराध
  • खेल
  • व्यापार
  • बॉलीवुड
  • लाइफ-स्टाइल
  • फैशन
  • राशिफल
  • धर्म-कर्म
  • विचार
  • फोटो
  • सेहत
  • पर्यटन
  • विडियो
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • बॉलीवुड
  • लाइफ-स्टाइल
  • फैशन
  • राशिफल
  • धर्म-कर्म
  • विचार
  • फोटो
  • सेहत
  • पर्यटन
  • विडियो
  • Home
  • मेन स्टोरी
  • सीएम साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ मेन स्टोरी रायपुर

सीएम साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन

September 16, 2026
Amrit Sandesh
Follow Us

o बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार: सीएम साय
o गांव के नजदीक बैंकिंग सुविधा से वित्तीय समावेशन के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
o युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एचडीएफसी बैंक द्वारा छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाओं के 25 वर्ष पूर्ण किए जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि पर बैंक प्रबंधन, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्राहकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तैयार किए गए विशेष लोगो का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री साय ने बैंक के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी प्रदेश की आर्थिक प्रगति में मजबूत और सर्वसुलभ बैंकिंग व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पिछले वर्षों में बैंकिंग सेवाओं में तेजी से विस्तार हुआ है और डिजिटल तकनीक ने वित्तीय सेवाओं को पहले से अधिक सहज बनाया है। अब आवश्यकता इस बात की है कि आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ केवल बड़े शहरों और व्यावसायिक केंद्रों तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक भी समान रूप से पहुंचे।

एशियन गेम्स से वरुण चक्रवर्ती बाहर, युवा ऑलराउंडर को मिल सकता है बड़ा मौका

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बैंकिंग नेटवर्क का और विस्तार करते हुए विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा अंचल के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का एक बड़ा हिस्सा ग्रामीण और जनजातीय बहुल है। इन क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने से लोगों को आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने के अधिक अवसर मिलेंगे और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अधिक सुगमता से उन तक पहुंच सकेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गांव के नजदीक बैंक की शाखा या बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने का प्रभाव केवल बैंकिंग लेन-देन तक सीमित नहीं रहता। इसके दूरगामी सामाजिक और आर्थिक परिणाम होते हैं। ग्रामीणों को अपने खाते से संबंधित सामान्य कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, उनका समय और संसाधन बचता है तथा बचत और औपचारिक बैंकिंग के प्रति उनका विश्वास बढ़ता है। ऋण, बीमा, डिजिटल भुगतान और अन्य वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुंच मिलने से परिवारों के आर्थिक सशक्तीकरण का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। ऐसे में अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाओं की सहज उपलब्धता सुशासन की व्यवस्था को भी मजबूत करती है। बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार का लाभ नागरिकों के साथ-साथ शासन को भी मिलता है, क्योंकि इससे योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध ढंग से हितग्राहियों तक पहुंचाने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी नई ऊर्जा आती है। किसानों को कृषि एवं उससे संबंधित गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता, युवाओं को स्वरोजगार और उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण तथा छोटे व्यवसायियों को अपने कारोबार के विस्तार के लिए पूंजी आसानी से उपलब्ध हो सकती है। इससे गांवों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी तैयार होते हैं।

15 साल का अंतरराष्ट्रीय सफर थमा: कोलंबिया के जेम्स रोड्रिगेज ने फुटबॉल को कहा अलविदा

मुख्यमंत्री साय ने महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज स्व-सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों और छोटे उद्यमों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बैंकिंग संस्थाएं यदि इन समूहों तक ऋण, वित्तीय साक्षरता और अन्य बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच को और मजबूत करें तो महिलाओं की उद्यमशीलता को बड़ा संबल मिल सकता है। आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं अपने परिवार के साथ पूरे गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास छत्तीसगढ़ में ऐसा अनुकूल वातावरण तैयार करना है, जिसमें युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता के भी अधिक से अधिक अवसर मिलें। प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा और आगे बढ़ने की क्षमता है। उनके विचारों और उद्यमशीलता को वित्तीय सहयोग से जोड़ने में बैंक महत्वपूर्ण भागीदार बन सकते हैं। छोटे और मध्यम उद्यमों को समय पर वित्तीय सहायता मिलने से प्रदेश में रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास के नए दौर से गुजर रहा है। प्रदेश में अधोसंरचना के विस्तार के साथ उद्योग, व्यापार, कृषि, सेवा क्षेत्र और नई अर्थव्यवस्था से जुड़े क्षेत्रों में संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य विकास के इन अवसरों का लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में बैंकिंग और वित्तीय संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बैंक केवल वित्तीय संस्थान नहीं, बल्कि लोगों के सपनों और आर्थिक संभावनाओं को संसाधनों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। किसी युवा को अपना व्यवसाय प्रारंभ करना हो, किसी महिला समूह को अपने उत्पादों का विस्तार करना हो, किसी किसान को अपनी आय बढ़ाने के लिए नई गतिविधि शुरू करनी हो अथवा किसी छोटे व्यापारी को अपना कारोबार आगे बढ़ाना हो – सुलभ वित्तीय सहायता उनके प्रयासों को नई दिशा दे सकती है।

कबीरधाम को मिली बड़ी सौगात: शासकीय मेडिकल कॉलेज का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने वित्तीय साक्षरता पर भी जोर देते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के साथ नागरिकों को डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित लेन-देन, बचत, बीमा और वित्तीय प्रबंधन के संबंध में जागरूक करना भी आवश्यक है। विशेषकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाकर लोगों को आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था से अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की यात्रा में सरकार के साथ निजी क्षेत्र और वित्तीय संस्थानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में निवेश, उद्यमिता, स्वरोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बैंकिंग संस्थाएं राज्य सरकार की विकासपरक पहलों में महत्वपूर्ण सहयोगी बन सकती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एचडीएफसी बैंक अपने अनुभव और व्यापक बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास एवं वित्तीय समावेशन में अपनी सहभागिता को आने वाले वर्षों में और विस्तार देगा।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में एचडीएफसी बैंक की 25 वर्षों की यात्रा को महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि यह अवसर बीते वर्षों की उपलब्धियों के साथ भविष्य के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करने का भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बैंक आने वाले समय में शहरों के साथ गांवों, विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचलों में अपनी पहुंच बढ़ाकर अधिक से अधिक परिवारों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ेगा।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, एचडीएफसी बैंक के ग्रुप हेड अरुण मेदीरत्ता, ब्रांच बैंकिंग हेड सेंट्रल इंडिया प्रतीक शर्मा सहित बैंक के माई प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आईआईटी भिलाई की नई खोज, कुछ ही सेकंड में आकार बदलने वाला पदार्थ करेगा पानी शुद्ध

Tags: #Amrit Sandesh Digital News Paper, #chhattisgarh, 25 Years, 25 वर्ष पूर्ण, Amrit Sandesh Digital News, Amrit Sandesh Digital News Raipur, CG News, CM Sai, CM Sai unveiled a special logo to mark the completion of 25 years of HDFC Bank in Chhattisgarh, HDFC Bank, Raipur News, Special Logo, एचडीएफसी बैंक, रायपुर, विष्णु देव साय, सीएम साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन

Post navigation

कोरिया में जलेंगे 1.21 लाख से अधिक आशीर्वाद के दीये
कैटी मैक का तूफान, भारतीय टीम को 30 रन से मात देकर ऑस्ट्रेलिया-ए की सीरीज में अजेय बढ़त

लेटेस्ट पोस्ट

और पढ़ें ›
डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य : विजय शर्मा डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य : विजय शर्मा
साइबर ठगी के पैसों के लिए बैंक खाते देने वाले 6 लोग गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने की कार्रवाई साइबर ठगी के पैसों के लिए बैंक खाते देने वाले 6 लोग गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने की कार्रवाई
चाकू, गुंडागर्दी और अवैध वसूली पर मध्य जोन पुलिस का शिकंजा चाकू, गुंडागर्दी और अवैध वसूली पर मध्य जोन पुलिस का शिकंजा
जशपुर में वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों की समीक्षा, वनांचल विज्ञान केन्द्र के निर्माण की तैयारियों का लिया जायजा जशपुर में वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों की समीक्षा, वनांचल विज्ञान केन्द्र के निर्माण की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्य सचिव ने की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की समीक्षा मुख्य सचिव ने की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की समीक्षा
रहस्यमयी जंगल की कहानी लेकर आई ‘द वन’, सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म में डबल रोल का भी सस्पेंस रहस्यमयी जंगल की कहानी लेकर आई ‘द वन’, सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म में डबल रोल का भी सस्पेंस
ब्रेकिंग: झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड ब्रेकिंग: झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
यूपीआई पर शुल्क लगाने का फैसला वापस ले सरकार : भाकपा यूपीआई पर शुल्क लगाने का फैसला वापस ले सरकार : भाकपा

ज्योतिष

और पढ़ें ➤
देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

पीएम आवास बहस के बाद बीजेपी-कांग्रेस में पोस्टर वार

पीएम आवास बहस के बाद बीजेपी-कांग्रेस में पोस्टर वार

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

लाइफ स्टाइल

और पढ़ें ➤
त्योहारों में मिठाई का स्वाद भी लें और वजन भी संभालें, इन आसान बातों का रखें ध्यान

त्योहारों में मिठाई का स्वाद भी लें और वजन भी संभालें, इन आसान बातों का रखें ध्यान

10 मिनट में बनाएं चीज़ी ब्रेड पिज्जा पॉकेट, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद

10 मिनट में बनाएं चीज़ी ब्रेड पिज्जा पॉकेट, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद

चश्मा साफ करते समय न करें ये 5 गलतियां, लेंस की कोटिंग हो सकती है खराब

चश्मा साफ करते समय न करें ये 5 गलतियां, लेंस की कोटिंग हो सकती है खराब

शाम की चाय के साथ खाएं खट्टा-मीठा चटपटा नमकीन, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

शाम की चाय के साथ खाएं खट्टा-मीठा चटपटा नमकीन, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

मोमोज की तीखी लाल चटनी के हैं दीवाने? खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

मोमोज की तीखी लाल चटनी के हैं दीवाने? खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

युवा मंच

और पढ़ें ➤
युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर से जुड़ने का मौका

युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर से जुड़ने का मौका

वर्ष 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

वर्ष 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें...

जेईई मेंस की रिजल्ट घोषित, कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 अंक लाकर हासिल की  रैंक -1

जेईई मेंस की रिजल्ट घोषित, कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 अंक लाकर हासिल की...

जया किशोरी की युवाओं को बड़ी सीख: ‘अगर सफल होना है, तो वक्त गँवाने वाले दोस्तों से आज ही बना लें दूरी’

जया किशोरी की युवाओं को बड़ी सीख: ‘अगर सफल होना है, तो वक्त गँवाने वाले दोस्तों...

खेल

और पढ़ें ➤
कैटी मैक का तूफान, भारतीय टीम को 30 रन से मात देकर ऑस्ट्रेलिया-ए की सीरीज में अजेय बढ़त

कैटी मैक का तूफान, भारतीय टीम को 30 रन से मात देकर ऑस्ट्रेलिया-ए की सीरीज...

एशियन गेम्स से वरुण चक्रवर्ती बाहर, युवा ऑलराउंडर को मिल सकता है बड़ा मौका

एशियन गेम्स से वरुण चक्रवर्ती बाहर, युवा ऑलराउंडर को मिल सकता है बड़ा मौका

15 साल का अंतरराष्ट्रीय सफर थमा: कोलंबिया के जेम्स रोड्रिगेज ने फुटबॉल को कहा अलविदा

15 साल का अंतरराष्ट्रीय सफर थमा: कोलंबिया के जेम्स रोड्रिगेज ने फुटबॉल को कहा अलविदा

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता लगातार 10वां टी20, संजू सैमसन ने दिलाई जीत

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता लगातार 10वां टी20, संजू सैमसन ने दिलाई जीत

भारत की जीत के बाद बढ़ी चिंता, वरुण की जगह किसे मिलेगा मौका

भारत की जीत के बाद बढ़ी चिंता, वरुण की जगह किसे मिलेगा मौका

0-3 की हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव की तैयारी

0-3 की हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव की तैयारी

एशिया कप फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 184 रन का लक्ष्य, स्मृति-शेफाली ने जड़े अर्धशतक

एशिया कप फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 184 रन का लक्ष्य, स्मृति-शेफाली ने...

महिला एशिया कप 2026, खिताबी भिड़ंत में आज भारत और श्रीलंका होंगे आमने-सामने, दुबई में रात 8 बजे से मुकाबला

महिला एशिया कप 2026, खिताबी भिड़ंत में आज भारत और श्रीलंका होंगे आमने-सामने, दुबई में...

लोकप्रिय वर्ग

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • अपराध

संभाग

  • रायपुर संभाग
  • बिलासपुर संभाग
  • दुर्ग संभाग
  • सरगुजा संभाग
  • बस्तर संभाग

छत्तीसगढ़ जिला

  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग-भिलाई
  • राजनांदगांव
  • अंबिकापुर
  • जगदलपुर

More

  • लाइफ स्टाइल
  • फैशन
  • राशिफल
  • धर्म-कर्म
  • सेहत

अमृत संदेश
Follow Us On
  • Contact Us
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

  • Chhattisgarhi News
  • E-paper
  • RSS
  • Sitemap

© Copyright Amrit Sandesh 2026 All rights reserved.