कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम की मौके पर ही मौत

Follow Us

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हो गया। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी। चालक बेसुध हालत में मौके पर पड़ा मिला।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नारी बस स्टैंड के पास एकत्रित हो गए और चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे ट्रैक्टर में आग भी लगा दी, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह रेत से भरा ट्रैक्टर गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने एक मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम करते हुए ट्रैक्टर चालक की पिटाई की।

CM साय ने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के अहम मुद्दों से कराया अवगत

बाद में ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की तथा ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ ट्रैक्टर चालक के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट और वाहन में आग लगाने की घटना की भी जांच की जा रही है।