चिखली पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

दो आरोपियों से 7.200 बल्क लीटर शराब बरामद, एक आरोपी के कब्जे से 3.420 बल्क लीटर शराब और बिक्री रकम जब्त

राजनांदगांव । गणेश पर्व को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों से 7.200 बल्क लीटर शराब और एक अन्य आरोपी से 3.420 बल्क लीटर शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एडी 3915 से निर्धारित मात्रा से अधिक शराब लेकर ग्राम बोरी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मधुबन रेस्टोरेंट, ग्राम बोरी के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान नरसिंग ढीमर (29) और रवि कुमार बघेल (20), दोनों निवासी कांकेतरा, के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा प्लेन और 10 पौवा सुपर 36 देशी मसाला शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.200 बल्क लीटर और कीमत 3,400 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

इसी अभियान के दौरान गठुला श्मशान घाट रोड के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते रमेश कुमार भिमरे (48), निवासी नया ढाबा, चौकी सुकुलदैहान, को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 14 पौवा रोमियो देशी मसाला और 5 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब बरामद की गई। शराब की कुल मात्रा 3.420 बल्क लीटर और कीमत 1,800 रुपये है। इसके अलावा बिक्री की रकम 170 रुपये भी जब्त की गई।

बड़ा हदसा : मुंबई के कोस्टल रोड पर पुल से गिरी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार, 3 दोस्तों की मौत

पुलिस ने रमेश कुमार भिमरे के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरुण कुमार नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, आरक्षक सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, चन्द्रकपुर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।