शिक्षकों के समर्पण से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था: मंत्री गजेन्द्र यादव

Follow Us

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, प्रतिबद्धता और राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो रही है। वे दुर्ग जिले के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत दुर्ग और बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को सम्मानित किया गया। मंत्री यादव ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ उनमें अच्छे संस्कार विकसित करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं। उनके समर्पण से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आता है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके कार्यों को दूसरे शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक बताया।

समारोह में शिक्षा श्री, शिक्षा दूत, ज्ञानदीप, उत्कृष्ट प्राचार्य और उत्कृष्ट प्रधान पाठक जैसी श्रेणियों में शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया। मंत्री यादव ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल को बढ़ावा देना और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम में संभाग आयुक्त एन.के. राठौड़ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।