पिता एवं अन्य से मारपीट कर कटारी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

*आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग कटारी बरामद एवं जप्त*

नरहरपुर। को शाम लगभग 07:30 बजे आरोपी भरत भूषण विश्वकर्मा शराब के नशे में अपनी पत्नी से खाना नहीं बनाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर रहा था। परिवार के सदस्यों द्वारा समझाने पर आरोपी ने विवाद करते हुए अपने पिता के साथ मारपीट की । इस दौरान घर का खपरा गिरने से उनके सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा।

इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की तथा धारदार हथियार लेकर घर के सामने खड़ी अपने भाई की मोटरसाइकिल के वाइजर एवं टंकी में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। आरोपी इसके बाद घर-बाड़ी की ओर भाग गया।इसी दौरान पीछे गली में आ रहे वेदव्यास को आरोपी द्वारा रोकने की आशंका में अपने पास रखी कटारी से उसके दाहिने कान के पास वार कर चोट पहुंचाई गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 189/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 324(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरिश कुमार पाटिल के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना नरहरपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग कटारी बरामद कर जप्त की गई। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपीः-
भरत भूषण पिता मनसुक विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 11 नरहरपुर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

पुलिस बल
निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, थानाप्रभारी नरहरपुर उपनिरीक्षक (प्रशिक्षु) पियुष कुमार यादव ,प्र.आर. संध्या मण्डावी, विमल भास्कर,आरक्षक क्र. 505, 399

थाना कांकेर की अपील
पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अवैध शराब की बिक्री/परिवहन अथवा किसी भी संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।