छत्तीसगढ़ बना देश में नंबर-1, मातृ वंदना योजना में 9 दिन में हासिल किया 72% लक्ष्य

Follow Us

रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने अभियान के शुरुआती 9 दिनों में ही निर्धारित लक्ष्य का 72 प्रतिशत पूरा कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने न केवल नए पंजीयन में शीर्ष स्थान हासिल किया, बल्कि प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के लंबित मामलों के निराकरण में भी सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया। इस सफलता का श्रेय महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों और मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों को दिया गया है।

जिलेवार प्रदर्शन में जांजगीर-चांपा ने 96 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जिले की सक्रिय कार्यप्रणाली को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली जीवित संतान के जन्म पर पात्र महिलाओं को 5,000 रुपये और दूसरी संतान के रूप में बालिका के जन्म पर 6,000 रुपये की सहायता