छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिली गति—अध्यक्ष प्रदीप नामदेव

Follow Us

सेजेस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चांपा में 52 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

चांपा(अमृत संदेश)। छत्तीसगढ़ शासन की अत्यंत प्रभावी एवं महत्वपूर्ण सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को सेजेस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, चांपा में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निःशुल्क साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

साइकिल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9वीं की हिंदी माध्यम की 32 एवं अंग्रेजी माध्यम की 20 छात्राओं सहित कुल 52 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल वितरण नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर सोनी, जनभागीदारी समिति की सदस्य एवं वार्ड 01पार्षद श्रीमती अंजलि देवांगन, वार्ड 05पार्षद महेन्द्र तिवारी, सदस्य एवं वार्ड पार्षद 02 श्रीमती गीता कंसारी, संस्था के प्राचार्य संजय जैन, प्रभारी प्राचार्य निखिल मसीह तथा सरस्वती साइकिल योजना प्रभारी श्रीमती निमिषा जेम्स के करकमलों से किया गया।

सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर पधारे मुख्य अभ्यागत नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं को बधाई एवं आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं की शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की सराहनीय पहल है। इससे छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महावीर सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं में सरस्वती साइकिल योजना एक अत्यंत प्रभावी एवं महत्वाकांक्षी योजना है, जो कक्षा 9वीं की छात्राओं की आगे की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रही है।

संस्था के प्राचार्य ने साइकिल प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरस्वती साइकिल योजना की जानकारी देते हुए छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया तथा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. रविन्द्र द्विवेदी द्वारा किया गया।

साइकिल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता  सीमा राठौर, निमिषा जेम्स, रीतू सिंह,गोविंद शर्मा ,सचिनदेव बर्मन, सविता महिलांगे, रोशनी शर्मा,दिव्या बाजपेयी,  वर्षा तिवारी,प्रतिभा जांगड़े,नीलम चन्द्रा, मनोज बघेल, राजकुमार तम्बोली, राजेश उपाध्याय, सोमनाथ पाण्डेय, अजय अग्रवाल संतोष यादव, कृष्णा यादव, रंजीत खुसरो सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उक्ताशय की जानकारी शिक्षक डॉ. रविन्द्र द्विवेदी द्वारा दी गई।