रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। भारत सरकार ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को ई-मेल भेजकर एस. जयवर्धन को उनके वर्तमान दायित्वों से तत्काल मुक्त करने और गृह मंत्रालय में नया कार्यभार संभालने के निर्देश देने को कहा है।
एसीसी के निर्देशों के अनुसार, अधिकारी को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) का नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समयसीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत भविष्य में प्रतिनियुक्ति के लिए उन्हें अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
