अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव 2026 में जी.एन.ए. कॉलेज भाटापारा के विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति

Follow Us

भाटापारा। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा दिनांक 17 से 19 नवम्बर 2026 तक आयोजित अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव 2026 में शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा के प्राचार्य डाॅ.ए.आर.सी.जेम्स के मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक साहित्यिक समिति संयोजक डाॅ. शशिकिरण कुजूर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, वाद-विवाद, भाषण एवं फाइन आर्ट की विभिन्न विधाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

दिनांक 17 नम्बर 2026 को टीम मैनेजर रेखा कश्यप् एवं इंद्राणी मरकाम के दिशा निर्देश में नृत्य में रवि भट्ट के समूह ने मनमोहक प्रस्तुति दी साथ ही फाइन आर्ट में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगोली में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के लोकेश साहू, कार्टूनिंग में बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर की कंचन निषाद भाग लिया।

दिनांक 18 नवम्बर 2026 को टीम मैनेजर रेखा कश्यप एवं राजेश कुमार के निर्देशानुसार गीत में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की डाली वर्मा ने भजन गाकर अपनी मधुर प्रस्तुति दी। वाद-विवाद में बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की खिलेश्वरी साहू एवं बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर के भानु साहू ने भाग लिया। भाषण में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की प्रीति ठाकुर ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी व ऑन द स्पॉट पोस्टर मेकिंग में बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर की कंचन निषाद तथा ऑन द स्पॉट पेंटिंग में पंचम सेमेस्टर की गीता साहू ने अपने हस्तकला का प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दिनांक 19 नवम्बर 2026 को टीम मैनेजर रेखा कश्यप एवं खिलौना कन्नौजे व हरियर खाण्डे के निर्देशानुसार अंग्रेजी वाद-विवाद में बी.एससी. प्रथम वर्ष की तनिशा अग्रवाल एवं गीतांजलि साहू तथा अंग्रेजी भाषण में तनिशा अग्रवाल ने भाग लिया। उक्त आयोजन में विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित मंच पर महाविद्यालय का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया। महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।