० 29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर
० 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि
० पिछले वर्ष के विजेताओं ने खिलाडिय़ों से शामिल होने की अपील की
जशपुरनगर । जशपुर में पहली बार ‘चेकमेट एट जशपुर–अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026Ó का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर तक पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में होगा। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में कुल 2 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। मुख्य श्रेणी में विजेता को 50 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, उपविजेता को 30 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 20 हजार रुपये एवं ट्रॉफी मिलेगी। इसके अलावा विभिन्न रेटिंग, महिला, वरिष्ठ, आयु वर्ग तथा जशपुर एवं सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। प्रतियोगिता आठ चक्रों में फिडे स्विस प्रणाली के अनुसार होगी।
पिछले विजेताओं ने खिलाडिय़ों को दिया न्योता –
पिछले वर्ष जशपुर में हुए शतरंज प्रतियोगिता के मुख्य श्रेणी विजेता स्पर्श खंडेलवाल ने खिलाडिय़ों से जशपुर आने की अपील करते हुए कहा कि वे पिछले वर्ष के विजेता हैं और इस वर्ष भी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में सभी खिलाडिय़ों से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर में हर वर्ष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होना खुशी की बात है और उम्मीद है कि यह आयोजन लगातार और बड़ा होता जाएगा। पिछले वर्ष के प्रथम रनर-अप वी. विराट अय्यर ने भी खिलाडिय़ों को जशपुर आने का न्योता देते हुए कहा कि पिछले वर्ष जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता में उन्हें प्रथम रनर-अप रहते हुए 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिला था। उन्होंने इस वर्ष आयोजित अखिल भारतीय फिडे रेटेड शास्त्रीय शतरंज प्रतियोगिता में फिर शामिल होने की बात कहते हुए खिलाडिय़ों से जशपुर आकर प्रतियोगिता का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जशपुर की खूबसूरत वादियां, सुहाना मौसम और शानदार शतरंज का रोमांच खिलाडिय़ों को यादगार अनुभव देगा।
वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक
2200 से अधिक रेटिंग वाले खिलाडिय़ों के लिए प्रवेश नि:शुल्क-
ग्रैंडमास्टर, इंटरनेशनल मास्टर, महिला ग्रैंडमास्टर, महिला इंटरनेशनल मास्टर तथा 2200 या उससे अधिक फिडे रेटिंग वाले खिलाडिय़ों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। जशपुर के खिलाडिय़ों के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये, सरगुजा संभाग के लिए 800 रुपये और अन्य खिलाडिय़ों के लिए 1,200 रुपये निर्धारित है। पंजीयन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 है। बाहर से आने वाले पहले 50 खिलाडिय़ों के लिए नि:शुल्क छात्रावासनुमा आवास की व्यवस्था भी की गई है। जिला प्रशासन ने देशभर के शतरंज खिलाडिय़ों से ‘चेकमेट एट जशपुर 2026Ó में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
