CG जॉब अपडेट: छत्तीसगढ़ में 1000 पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास से लेकर प्रोफेशनल्स तक कर सकते हैं आवेदन

Follow Us

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग जिले में जल्द ही बड़ा रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है, जहां 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए कई कंपनियां उम्मीदवारों का चयन करेंगी। खास बात यह है कि इस मेले में 10वीं पास अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।

रोजगार मेला शुक्रवार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के नए भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 15 कंपनियां शामिल होंगी, जो अलग-अलग क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर देंगी। 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बीटेक, मेडिकल और नर्सिंग सहित कई योग्यता वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट या रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए रोजगार पंजीयन जरूरी होगा।

इसके अलावा बालोद जिले में भी प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यहां तीन निजी कंपनियों के माध्यम से कुल 851 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें हॉस्पिटल, सिक्योरिटी सर्विस और एग्रीटेक क्षेत्र की नौकरियां शामिल हैं। विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।